English Speaking Class day -1: Phonic Sounds of Alphabets

A letter के Phonic Sounds

A के 6 Phonic sounds होते है।

1. अ – Alone, Agree
2. आ – Start, After
3. ए – Name (नेम), Fame
4. ऐ – Angry, Animal, Apple
5. एअ – Dare, Rare
6. ऑ – Tall, Fall

 

नोट – मान लीजिए एक सेंटेंस है।
“I am a student.”
अगर आपसे कोई पूछे कि ‘a’ क्या है। तो आप कहेंगे की ये (ए) है।
लेकिन अगर आप इस सेंटेस को बोलें I am a student. तो आप इसे बोलेगे (अ)। तो जब भी ये लैटर a किसी भी सेंटेस में आता है तो इसका Phonic Sound (अ) बोला जाता है।


B letter के Phonic Sounds

B लैटर का एक ही Phonic Sound होता है – ‘ब’
Ball (बॉल)
Bowl(बोल)
Bowl के दो मतलब होते है – कटोरी, गेंद फेकना।
जैसे मान लिजिए एक sentence है – ‘वो गेंद फेंक रहा है।’ इस sentence को अगर हम English में बोलेंगे तो हम कहेंगे- ” He is bowling.” यहाँ पर ” He is balling.” नहीं बोलेंगे।

C letter के Phonic Sounds

C लैटर के दो Phonic Sound होते है। पहला है ‘क’ और दूसरा है ‘स’।
आइए इसे पहचानना जानते है कि कहाँ पर C का sound ‘क’ होगा और कहाँ पर ‘स’ होता है।
इसके लिए आप एक छोटा सा रूल याद रखें।
Rule:  जब भी C के बाद (e i y) आये तो हमेशा उस Word में C का sound ‘स’ होता है। और इनके अलावा हमेशा sound ‘क’ होगा।

Example आपके सामने है –
Center
C के बाद e आया तो यह सेंटर है।
Price
C के बाद e आया तो यह प्राइस है।
Century
C के बाद e आया तो यह सेंचुरी है।
City
C के बाद i आया तो यह सिटी है।
Circle
C के बाद i आया तो यह सर्कल है।
Bicycle
C के बाद y आया तो यह बाइसिकल है।
Cylinder
C के बाद y आया तो यह सिलेंडर है।

जब भी C के बाद (e i y) आये तो हमेशा उस Word में C का sound ‘स’ होता है।
और otherwise ‘क’ का sound होता है।
जैसे –
Cat – (कैट)
Control – (कन्ट्रोल)
College – (कॉलेज)
Camera – (कैमरा)
Actor – (ऐक्टर)
Back – (बैक)
इन सभी word में C है, लेकिन C के बाद e i y नहीं है। इसलिए इन सभी में C का उच्चाण है ‘क’

D letter के Phonic Sounds

D letter का एक Phonic Sound होता है – ‘ड’
जैसे –
Down – डाउन
Under – अंडर
Dog – डोग
Mad- मेड

E letter के Phonic Sounds

E letters के चार अलग – अलग Phonic Sounds होते है।


जैसे – English (इंग्लिश)
Eleven (इलेवेन)

जैसे – He (ही)
Be (बी)
Meter (मीटर)


जैसे – Pen (पेन)
Enter (एंटर)
Enjoy (एन्जॉय)


जैसे – Meter (मीटर)
Merchant (मर्चेंट)
Enter (एंटर)

F letter के Phonic Sounds

F letter का एक Phonic Sounds होता है – ‘फ’
जैसे – Fan (फैन)
Film (फ़िल्म)
Fantastic (फैंटास्टिक)

G letter के Phonic Sounds

G letter के दो Phonic Sounds होता है। पहला है ‘ग’ और दूसरा है ‘ज’

जब भी G के बाद (e i y) आये तो हमेशा उस Word में G का sound – ‘ज’ होता है।
और इनके अलावा हमेशा (G) sound हमेशा – ‘ग’ होगा।

‘ग’ का Sound
Goa – गोवा
Gale – गेल
Agriculture – एग्रीकल्चर

‘ज’ का sound (e,i,y) में
Age (ऐज) – g के बाद e
Change (चेंज)- g के बाद e
Magic (मैजिक) – g के बाद i
Gym(ज़िम) – g के बाद y
Egypt – g के बाद y

H letter के Phonic Sounds

H लैटर का Phonic Sound ‘ह’ होता है।

जैसे – Hello(हैलो)
Hotal (होटल)

नोट – बहुत से ऐसे Word है जहाँ पर ये Silent होते है। Silent कहाँ पर होता है, इसका एक रूल है आइए जानते है –
[Before O and After C W R G] (O से पहले और C W R G के बाद।)

Before O
Hour (आवर) – घंटा (यहाँ पर H Silent होता है।)
Honest (ऑनेस्ट) –ईमानदार (यहाँ पर H Silent होता है।)
Honour (ऑनर) – सम्मान (यहाँ पर H Silent होता है।)
तीनों Words में O से पहले H आ रहा है। और H यहाँ पर Silent है।

After C W R G
Chemistry (कैमिस्ट्री)
Technology (टेक्नोलॉजी)
दोनों Words में C से बाद H आ रहा है। और H यहाँ पर Silent है।

Why (वाय)
White (वाइट)
Whisper (विस्पर)
Which (विच)
यहाँ पर W से बाद H आ रहा है। और H यहाँ पर Silent है।

नोट – ‘Who’ वर्ड में यह रूल लागू नहीं होता है।

Rhinoceros (राइनोसरस) – गैड़ा
Rhythm – (रिदम) – लय/ताल
यहाँ पर R से बाद H आ रहा है। और H यहाँ पर Silent है।

Ghost (गोस्ट) – भूत
Ghastly (गैस्ली/गास्ट्र्ली) – डरावना / भयंकर
यहाँ पर G से बाद H आ रहा है। जब आप ‘गैस्ली’ बोल रहे है तो H यहाँ पर Silent है। लेकिन जब आप ‘गास्टली’ बोल रहे है तो यहाँ पर H और T Silent है।

I letter के Phonic Sounds


I letters के चार Phonic Sound होते है।
1. आइ
Like (लाइक)
Hide (हाइड)

2. आय
Hire (हायर)
Expire (एक्सपायर)

3. इ
Sit (सिट)
Still (स्टिल)

4. अ
First (फर्स्ट)
Shirt (शर्ट)

J letter के Phonic Sounds

J letter का Phonic Sound ‘ज’ होता है।
जैसे –
July (जुलाय)
Junior (जूनियर)
Jealousy (जैलसी) – ईर्ष्या

K letter के Phonic Sounds

K letter का Phonic Sound – ‘क’ होता है।
जैसे –
Kite (काइट)
Make (मेक)
Bike (बाइक)

L letter के Phonic Sounds

L letter का Phonic Sounds – ‘ल’ होता है।
Level (लेवल)
Alternate (ऑलटरनैट)
Male (मेल)
Play (प्ले)

M letter के Phonic Sounds

M letter का Phonic Sound- ‘म’ होता है।

जैसे –
Money (मनी)
Make (मेक)

N letter के Phonic Sounds

N letter का Phonic Sound- ‘न’ होता है।
जैसे –
Never (नेवर)
Entry (एंट्री) – प्रवेश

O letter के Phonic Sounds

O letter का चार Phonic Sounds होते है।
नोट – a,e,i,o,u Vowels (स्वर) होते है, इसलिए इनके Multiple Sounds होते है।
1.ओ
जैसे –
Only(ओन्ली)
More(मोर)

2.अ
जैसे –
Son(सन)
Money(मनी)


3. ऑ
Option(ऑपशन)
Opportunity (ऑपर्च्यूनिटी) – अवसर/मौका

4. O का Sound
जब भी किसी Word में OO आए उसके दो sound आप देखेंगे।
1. उ
जैसे –
Wood (वुड) – लकड़ी
Book (बुक) – किताब
2. ऊ
जैसे –
Broom (ब्रूम) – झाडू
Spoon (स्पून) – चम्मच

P letter के Phonic Sounds

P letter का दो Phonic Sounds होता है। पहला है ‘प’ और दूसरा ‘फ’

1. प
जैसे –
Pen (पैन)
Paint (पेन्ट)

2. फ
जैसे –
Phone (फोन)
Photo (फोटो)

Q letter के Phonic Sounds

Q letter का एक Phonic Sounds – ‘क्व’ होता है।

जैसे –
Queen (क्वीन)
Acquire (एक्वायर)

R letter के Phonic Sounds

R letter का एक Phonic Sound – ‘र’ होता है।

जैसे –
Rest (रेस्ट)
Revenge (रिवेंज) – बदला लेना

S letter के Phonic Sounds

S letter का दो अलग – अलग Phonic Sounds होते है – स, और श(Sh),श(Su), श(+tion)}

जैसे –
1. स
See(सी) – देखना
Saline (सलाइन) – खारा
Seven (सेवन)

2. श(Sh)
She (शी)
Shine (शाइन)
Ship (शिप) – जहाज़

श(Su)
Sugar (शुगर) – चीनी
Sure (श्योर)
Ensure (एनइंश्योर)

श(+tion)}
Introduction (इंट्रोडक्शन)
Nation (नेशन)
Location (लोकेशन)

T letter के Phonic Sounds

T letter का Phonic Sound- ‘ट’ होता है।
जैसे –
Tomato (टमैटो)
Tall (टॉल)

U letter के Phonic Sounds

U letter एक Vowels है, इसके चार Phonic Sounds – उ, अ, यौ, यू होते है।

1.उ
Full (फुल)
Push (पुश) – धक्का मारना

2.अ
Sun (सन)
Urgent (अर्जेंट)

3.यौ
Cure (क्यौर) – इलाज करना
Allure (अलौय्र) – ललचाना

4. यू
University (यूनिवर्सिटी)
Use (यूज़)

V letter के Phonic Sounds

V letter का Phonic Sounds – ‘व’ होता है।

Upper teeth Bottom lip
इसकी sound को अच्छी तरह से समझिए – जब हम ऊपर वाले दांत नीचे वाले लिप्स से टच करते हैं तब जो sound निकलती है – ‘व’ वो इसकी phonic sounds है ।
Verify (वेरीफाई)
Value (वैल्यू)

W letter के Phonic Sounds

W letter का Phonic Sound– ‘व’ होता है।
Round lips
Well (वैल)
What (वौट)

X letter के Phonic Sounds

X letter के दो Phonic Sounds होते है। पहला – ‘क्स’- दूसरा – ‘ज़’

1. क्स
Box (बॉक्स)
Extra (एक्स्ट्रा)

2. ज़
जैसे-
Example (इग्ज़ैम्पल)
Xerox (ज़ीरॉक्स)
गज़ल
ज़हाज

Y letter के Phonic Sounds

Y letter का एक Phonic Sounds – ‘य’ होते है।

जैसे –
Yell (यल) – चिल्लाना


Z letter के Phonic Sounds

Z letter का एक Phonic Sounds – ‘ज़’ होते है।

जैसे –
Zoo (ज़ू) – चिड़ियाघर
Zebra (ज़ेबरा)
Zoom (ज़ूम)

Related Post -

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top