Pronoun in Hindi
Pronoun को हिंदी में सर्वनाम कहते है | वैसे शब्द जो संज्ञा के बदले में प्रयोग होता है उसे Pronoun कहते है | English में बार बार एक ही शब्द के प्रयोग न करना पड़े इसके लिए pronoun का प्रोग होता है | इस पोस्ट के मध्यम से हम pronoun एवं इसके सभी भेद के बारे में विस्तृत जानकारी सीखेंगे |
Pronoun in Hindi – Definition , meaning of Pronoun in Hindi ( सर्वनाम का परिभाषा एवं अर्थ )
Definition of Pronoun in Hindi: ( सर्वनाम की परिभाषा ):-संज्ञा के बदले में प्रयोग होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते है | जैसे – He , She , It , I ,We ,You
Definition of Pronoun in English : A word that is used in place of a noun is called pronoun.
for Example:
Ramesh is a Doctor . He is doing operation
रमेश एक डॉक्टर है . वह ऑपरेशन के रहा है |
That girl is in taxi. She is my sister
टेक्सी में वह लड़की है . वह मेरी बहन है |
The boys are students . They are going to Patna
लड़के छात्र हैं . वे लोग पटना जा रहे हैं |
उपरोक्त वाक्यों में He , She और They Pronoun है |
Ramesh के लिए He का उपयोग हुआ है |
Girl के लिए She का प्रयोग हुआ है |
Boys के लिए They का प्रयोग हुआ है |
Pronoun का प्रयोग क्यों : किसी वाक्य में बार बार संज्ञा का प्रयोग सही नहीं माना जाता है एसा करना grammar के अनुसार सही नहीं होता इसलिए Pronoun का प्रयोग करते है |
For Example:
Incorrect : Gopal is a teacher . Gopal is teaching
Correct : Gopal is a teacher . He is teaching
उपरोक्त वाक्य में Gopal के स्थान पर Pronoun ,He का प्रयोग किया गया है |